14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर लोकसभा अध्यक्ष ने देशवासियों को दी मंगलकामनाएं

OM Darpan

Sep 03, 2026 10:59 pm 421 views
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर लोकसभा अध्यक्ष ने देशवासियों को दी मंगलकामनाएं
  नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन और गीता के महत्व को रेखांकित किया। बिरला ने कहा कि श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा और प्रेम दुनिया भर के अनगिनत भक्तों में असीम है। बिरला ने बालरूप में कन्हैया की लीलाओं को मनमोहक बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को लाड और भाव से कान्हा पुकारते हुए मन प्रसन्नता से भर जाता है। प्रत्येक मां अपने बच्चों पर माता यशोदा जैसा स्नेह न्योछावर करना चाहती है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्रीकृष्ण ने जीवन के यथार्थ को दर्शाया है। कर्तव्य, नीति, न्याय, विवेक, साहस और जीवन-संतुलन का महान दर्शन श्रीकृष्ण का महाभारत के रणक्षेत्र में अर्जुन को दिया गया गीता का ज्ञान है। यह संदेश मानव जीवन के लिए सदियों से मार्गदर्शक बना हुआ है। बिरला ने गीता को भारत के दर्शन की आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण हमें सिखाते हैं कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, जो व्यक्ति सत्य और धर्म के साथ खड़ा रहता है, अंततः विजय उसी की होती है। उन्होंने प्रार्थना की कि हर घर में सुख-शांति, हर मन में विश्वास और हर जीवन में नई ऊर्जा एवं उमंग का संचार हो। बिरला ने कामना की कि सभी श्रद्धालुओं पर प्रभु की कृपा बनी रहे और राष्ट्र व समाज सत्य, न्याय एवं मानवता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915021803258

विज्ञापन

Advertisement