18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

15 जून से शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पहली उड़ान मुंबई के लिए, इंडिगो ने संभाली जिम्मेदारी; किसानों को अयोध्या-लखनऊ की विशेष यात्रा

शेयर करें

OM Darpan

May 07, 2026 06:45 am 190 views
15 जून से शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पहली उड़ान मुंबई के लिए, इंडिगो ने संभाली जिम्मेदारी; किसानों को अयोध्या-लखनऊ की विशेष यात्रा

नोएडा (ओमदर्पण न्यूज़)।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ी और अहम खबर है। बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आगामी 15 जून से नियमित यात्री उड़ानों की शुरुआत होने जा रही है। एयरपोर्ट से पहली उड़ान देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए निर्धारित की गई है।

इस सेवा की शुरुआत के साथ ही नोएडा और मुंबई के बीच सीधी हवाई कनेक्टिविटी स्थापित हो जाएगी। इससे व्यापार और उद्योग जगत से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि नोएडा और NCR में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां कार्यरत हैं, जिनका मुंबई से लगातार संपर्क बना रहता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंडिगो ने संभाली जिम्मेदारी, टिकट बुकिंग जल्द

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नोएडा-मुंबई मार्ग पर उड़ान संचालन की जिम्मेदारी प्रमुख एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) संभालेगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग जल्द ही शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा, पहले ही दिन दो अन्य उड़ानों के संचालन की भी पूरी तैयारी की जा रही है।

किसानों के लिए विशेष उड़ान: पहले रामलला के दर्शन, फिर लखनऊ में सम्मान

एयरपोर्ट के शुभारंभ के दिन 15 जून को ही एक विशेष पहल भी की जा रही है। नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ और अयोध्या के लिए विशेष उड़ानें संचालित करने की योजना है। इस विशेष हवाई यात्रा में उन किसानों को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन उपलब्ध कराई थी।

योजना के मुताबिक, इन किसानों को पहले अयोध्या ले जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कराए जाएंगे और उसके बाद लखनऊ में उनका सम्मान किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सकारात्मक संकेत मिले हैं। यह पहल स्थानीय किसानों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से की जा रही है।

जल्द शुरू होंगी आकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाएं

अधिकारियों का कहना है कि इंडिगो के अलावा आकासा एयर (Akasa Air) और एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) भी जल्द ही नोएडा एयरपोर्ट से अपनी सेवाएं शुरू कर सकती हैं। इन एयरलाइंस के जुड़ने के बाद देश के विभिन्न शहरों के लिए उड़ानों और किराए की पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

गौरतलब है कि हाल ही में 28 अप्रैल को नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) से एयरपोर्ट सुरक्षा कार्यक्रम को मंजूरी मिलने के बाद ही यहां से उड़ान सेवाएं शुरू करने का रास्ता पूरी तरह से साफ हुआ था। इसके बाद से ही एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918144948599

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement