रक्षाबंधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की देशवासियों को बधाई, बोले- यह रिश्तों के विश्वास और महिला सम्मान का महापर्व
OM Darpan
Aug 27, 2026 11:50 pm
391 views
27 Aug 2026
-
ओम बिरला ने भाई-बहन के अटूट प्रेम को संस्कृति का आधार बताते हुए महिलाओं के अधिकारों और गरिमा की रक्षा का लिया संकल्प
पवित्र रिश्तों और सामाजिक मजबूती का आधार
ओम बिरला ने रेखांकित किया कि भाई-बहन का रिश्ता निस्वार्थ और बिना किसी शर्त के होता है, जो परिवारों को जोड़ने के साथ ही समाज को भी मजबूती प्रदान करता है। उनके संदेश में इस बात पर जोर दिया गया कि जहां भाई अपनी बहन की खुशी और सुरक्षा को अपना प्रमुख दायित्व मानता है, वहीं बहन भी अपने भाई के सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।महिला गरिमा और सशक्त राष्ट्र का संकल्प
लोक सभा अध्यक्ष ने इस पर्व के माध्यम से महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्र तभी सशक्त बनेगा जब समाज की हर बेटी और बहन सुरक्षित व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगी। बिरला ने देशवासियों से बेटियों को समान अवसर देने, बुजुर्गों का सम्मान करने और समाज में भाईचारे व एकता की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करने की अपील भी की।जरूरी खबरें
विज्ञापन