6 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर देशी बम से हमला, सात घायल, दो गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Nov 18, 2024 05:25 am 158 views
युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर देशी बम से हमला, सात घायल, दो गिरफ्तार
[smartslider3 slider=6]

मुरादाबाद.

मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र स्थित रामेश्वर कालोनी में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करना परिवार और मोहल्ले के लोगों पर भारी पड़ गया। आरोपितों अनिकेत और विशाल ने दुस्साहस दिखाते हुए देसी बम से हमला कर दिया। इस हमले में सात लोग घायल हो गए, जिनमें रितिक ठाकुर और उनके भाई प्रमुख रूप से शामिल हैं। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना गली नंबर-12 में हुई, जहां रितिक ठाकुर का परिवार रहता है। उनके अनुसार, दो दिन पहले अनिकेत और विशाल को संदिग्ध रूप से मोहल्ले में घूमते देखा गया था। जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो वे बहाना बनाकर चले गए। शुक्रवार को दोनों फिर से पड़ोसन के घर के पास संदिग्ध हरकत करते पाए गए। जब रितिक और उनके परिवार ने विरोध किया तो आरोपित अभद्रता पर उतर आए। थोड़ी देर बाद वे लौटे और मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसी दौरान आरोपितों ने एक-एक कर देसी बम से हमला कर दिया। हमले में रितिक ठाकुर, उनके भाई और अन्य पांच लोग घायल हो गए। चीख-पुकार के बीच मोहल्ले के लोग जान बचाकर भागे। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मझोला थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261006212119385

विज्ञापन

Advertisement