जयपुर में अनोखा जन्म: बच्ची के दोनों हाथ-पैरों में कुल 24 उंगुलियां, डॉक्टरों ने बताया 'पॉलीडैक्टली' का दुर्लभ मामला
OM Darpan
Nov 11, 2024 01:09 am
260 views
11 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
जयपुर।
शहर के एक निजी अस्पताल में 7 नवंबर को निकिता ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके दोनों हाथों और पैरों में कुल मिलाकर 24 उंगुलियां हैं। बच्ची के पिता अजय कुमार ने बताया कि बच्ची के हर हाथ और पैर में एक-एक अतिरिक्त अंगुली है। डॉक्टरों का कहना है कि इस प्रकार के मामले बेहद दुर्लभ होते हैं और करीब 10 लाख में से केवल एक बार ही देखने को मिलते हैं।
डॉक्टरों ने इसे 'पॉलीडैक्टली' नामक स्थिति बताया है, जिसमें व्यक्ति के हाथों और पैरों में अतिरिक्त उंगुलियां होती हैं। ज्यादातर मामलों में ये अतिरिक्त उंगुलियां हाथ की छोटी उंगली या पैर के छोटे अंगूठे के पास पाई जाती हैं। यह विकास गर्भ में ही होता है और अधिकांशत: यह स्थिति वंशानुगत होती है।
डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे बच्चों को आमतौर पर कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं होती। हालांकि, कई बार जन्म से पहले अल्ट्रासाउंड के माध्यम से इस स्थिति का पता चल सकता है और इसके बाद उपचार किया जा सकता है। बचपन में इसका इलाज आसान होता है, लेकिन बड़े होने पर सर्जरी में कठिनाई आ सकती है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन