पंजाब यूनिवर्सिटी में शोध को मिलेगी नई रफ्तार, उपराष्ट्रपति 4 सितंबर को करेंगे दो बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन
OM Darpan
Sep 03, 2026 10:54 pm
249 views
03 Sep 2026
चंडीगढ़। उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन 4 सितंबर, 2026 को चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विश्वविद्यालय परिसर में दो महत्वपूर्ण सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे।
अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति एसएआईएफ/सीआईएल में उन्नत उपकरण सुविधा (परिष्कृत विश्लेषणात्मक उपकरण सुविधा/केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला) का उद्घाटन करेंगे। यह सुविधा शोधकर्ताओं के लिए आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।
तकनीकी नवाचार मंच की शुरुआत
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पंजाब विश्वविद्यालय तकनीकी नवाचार मंच का भी उद्घाटन करेंगे। यह मंच विश्वविद्यालय के अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में काम करेगा।मजबूत होगा स्टार्टअप इकोसिस्टम
इस नए नवाचार मंच के जरिए विश्वविद्यालय में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और नई तकनीकों पर शोध करने के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जाएगा।जरूरी खबरें
विज्ञापन