2 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ के एमएसपी प्लांट में बड़ा हादसा, क्रेन ऑपरेटर की दर्दनाक मौत

शेयर करें

OM Darpan

Aug 28, 2024 10:25 pm 244 views
रायगढ़ के एमएसपी प्लांट में बड़ा हादसा, क्रेन ऑपरेटर की दर्दनाक मौत
 
  • गरम आयरन के लिक्विड से झुलसकर हुई मौत, मजदूरों में फैला भय
रायगढ़। रायगढ़ जिला के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में स्थित एमएसपी प्लांट में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ। प्लांट के एसएमएस यूनिट में काम कर रहे 28 वर्षीय क्रेन ऑपरेटर मोहम्मद कमरे आलम की गरम आयरन के लिक्विड की चपेट में आने से झुलसकर मौत हो गई। कमरे आलम बिहार के दरभंगा जिले के जाले का रहने वाला था और ठेकेदार के माध्यम से एमएसपी फैक्ट्री में क्रेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। मंगलवार की रात, कमरे आलम प्लांट के एसएमएस यूनिट में गरम आयरन के लिक्विड को दूसरी जगह ट्रांसफर करने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक लिक्विड आयरन की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद प्लांट में कार्यरत मजदूरों में हड़कंप मच गया, और भय का माहौल निर्मित हो गया। मजदूरों ने क्रेन ऑपरेटर की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर विरोध भी जताया। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस और प्लांट प्रबंधन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261002144646724

विज्ञापन

Advertisement