विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, पति समेत चार पर मामला दर्ज
OM Darpan
Nov 13, 2025 09:51 am
355 views
13 Nov 2025
-
दहेज में घटिया सामान लाने का ताना देकर करते थे मारपीट, 50 हजार से 1 लाख रुपए की मांग
-
काउंसलिंग में ससुराल पक्ष ने पत्नी को साथ रखने से किया इनकार
शादी के अगले दिन से ही प्रताड़ना
पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शादी के अगले ही दिन से पति विशाल पटियाल, ससुर राजेश पटियाल, सास अनिता पटियाल और जेठ राहुल पटियाल ने उसे दहेज में घटिया सामान लाने की बात कहकर ताने देना शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष वाले बार-बार पीड़िता के मायके में फोन कर कभी 50 हजार तो कभी 1 लाख रुपए लाने का दबाव डालते थे। जब श्रुति इसका विरोध करती, तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी।घर से निकाला, मायके में ली शरण
लगातार प्रताड़ना झेलने के बाद भी श्रुति ने स्थिति सामान्य करने और समझौता करने का प्रयास किया, लेकिन 13 अक्टूबर 2025 को ससुराल पक्ष ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके खरसिया लौटी और महिला थाना, रायगढ़ में ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस काउंसलिंग विफल
महिला थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 6 नवंबर 2025 को दोनों पक्षों को काउंसलिंग (समझाइश) के लिए बुलाया। हालांकि, काउंसलिंग के दौरान ससुराल पक्ष ने श्रुति को अपने साथ ले जाने से साफ इनकार कर दिया और तलाक देने की बात कही। काउंसलिंग विफल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन