2 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवती से दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Feb 03, 2025 08:53 am 325 views
युवती से दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

रायगढ़। थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फेबियानुस कुजूर (53) को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

मां ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस ने तत्काल की कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने थाना धरमजयगढ़ पहुंचकर गांव के फेबियानुस कुजूर के खिलाफ अपनी बेटी से दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर को पूरी घटना विस्तार से बताई, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 39/2025 धारा 64(2)(k) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण व बयान दर्ज कराया।

फरार होने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी फरार होने की फिराक में था। थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए हमराह स्टाफ सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, आरक्षक विनय तिवारी व विजय नंद राठिया के साथ गांव में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261002134618732

विज्ञापन

Advertisement