22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर अशोका बिरयानी के गटर में दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत

शेयर करें

OM Darpan

Apr 18, 2024 07:49 pm 454 views
रायपुर अशोका बिरयानी के गटर में दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत
रायपुर। रायपुर के जीई रोड़ स्थित अशोका बिरयानी सेंटर में 2 कर्मचारियों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि गटर टैंक की सफाई के लिए दो कर्मचारियों को इसमें उतारा गया था। जांच में गटर की सफाई के दौरान निकली जहरीली गैस से मौत की आशंका जताई जा रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार गटर की सफाई के दौरान कर्मचारी बेहोश हो गए. जब वे काफी देर तक बाहर नहीं आए तो होटल में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी गटन के पास गए और आवाज दी लेकिन दोनो कर्मचारियों का कोई जवाब नहीं आया । जिसके बाद कुछ कर्मचारियों ने गटर में उतरकर दोनो को बाहर निकाला गया और तुरंत 112 को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनो कर्मचारीयों को तेलीबांधा के निजी अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शक को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया की मृतक कर्मचारियों में से एक डेविड साहू (उम्र 19) धमतरी के खम्हरिया का रहने वाला था। वहीं नीलकुमार पटेल (उम्र 30) जांजगीर-चांपा जिले के खूंटादहरा का रहने वाला था। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों से संपर्क कर मृतक को जानकारी दी गई।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261023035702875

विज्ञापन

Advertisement