15 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर: न्यू राजेन्द्र नगर में जुआ खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, 1.66 लाख रुपये जप्त

शेयर करें

OM Darpan

Mar 24, 2025 08:32 pm 384 views
रायपुर: न्यू राजेन्द्र नगर में जुआ खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, 1.66 लाख रुपये जप्त

रायपुर।

 रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में एक मकान पर पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। एण्टी क्राइम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि न्यू राजेन्द्र नगर स्थित गोल्डन स्टेट के एक मकान में ताशपत्तियां से जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर एण्टी क्राइम एण्ड साईबर यूनिट और न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मकान में छापा मारा और जुआ खेल रहे 10 व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेड के दौरान जुआरियों के पास से 1,66,000 रुपये की नगदी और 52 पत्तियां ताश जप्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 57/25 धारा 4, 5 छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्यवाही में पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें प्रमुख रूप से निरीक्षक प्रमोद सिंह (थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर), प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. महेन्द्र राजपूत, चिंतामणी साहू, प्रमोद वर्ठी, पुष्पराज परिहार, आर. विक्रम वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, दिलीप जांगडे, केशव सिन्हा, बोधेन्द्र मिश्रा, अमित वर्मा, लालेश नायक एवं टी.जी. आर. शंकर यादव और सउनि. राजेन्द्र प्रसाद गौतम का योगदान सराहनीय रहा।

गिरफ्तार हुए जुआरियों में शामिल हैं:

  1. तजिन्दर सिंह भाटिया, पिता स्व. स्वर्ण सिंह भाटिया, उम्र 52 साल, निवासी गोमती विहार गोल्डन स्टेट, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।

  2. विकास मोटवानी, पिता पुरुषोत्तम दास मोटवानी, उम्र 43 साल, निवासी महावीर नगर राम रामा रेसीडेंसी, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।

  3. राज कुमार शुक्ला, पिता शिवाकांत शुक्ला, उम्र 57 साल, निवासी म० न० जे 311 बोरियाखुर्द, थाना टिकरापारा, रायपुर।

  4. विजय कुमार अग्रवाल, पिता स्व० पुष्पानंद, उम्र 60 साल, निवासी श्रीनगर गुढियारी, थाना गुढियारी, रायपुर।

  5. मुगराज मंगताने, पिता गुल्लू मल मंगताने, उम्र 63 साल, निवासी गुरुद्वारा के पास, मोवा, थाना मोवा, रायपुर।

  6. विनोद लालवानी, पिता स्व० दयाल राम लालवानी, उम्र 52 साल, निवासी अनमोल सुपर बाजार के पास, महावीर नगर, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।

  7. संदीप प्रेमचंदानी, पिता बलराम प्रेमचंदानी, उम्र 39 साल, निवासी श्याम नगर, थाना तेलीबांधा, रायपुर।

  8. ब्रिजेश शर्मा, पिता स्व० आर सी शर्मा, उम्र 59 साल, निवासी गांधी नगर, गुढियारी, थाना गुढियारी, रायपुर।

  9. मनोज लाल, पिता श्री वी एम लाल, उम्र 55 साल, निवासी शिव मंदिर के पास, पंडरी, थाना सिविल लाईन, रायपुर।

  10. राजेश मंधानी, पिता स्व० राम मंधानी, उम्र 36 साल, निवासी शिवानंद नगर सेक्टर 02, थाना खमतराई, रायपुर।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261015175223613

विज्ञापन

Advertisement