अनुज ने उठाई सदन में धरसींवा के जनता कि आवाज़, सदन मे गूंज उठे अनुज के सवाल
OM Darpan
Jul 15, 2025 08:34 am
537 views
15 Jul 2025
- क्षेत्र में बिना होलोग्राम तथा मिलावटी शराब बिक्री व ग्राम नकटी (सम्मानपुर) में ग्रामवासियों को जारी नोटिस एवं धरसींवा स्थित मोहरेंगा नेचर सफारी के अवैध कटाई/परिवहन के संबंध में किया प्रश्न
दूसरे सवाल में विधायक जी ने राजस्व मंत्री से प्रश्न किया कि *क्या धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नकटी (सम्मानपुर) में शासकीय भूमि पर कब्जाधारियों को नोटिस जारी हुआ था या नही? जिसमे मान. मंत्री जी का जवाब आया कि उक्त संबंध में कोई भी योजना हेतु आरक्षित/अधिसूचना जारी नहीं की गई है। किंतु छ.ग. हाउसिंग बोर्ड द्वारा षष्ठम विधानसभा के जनप्रतिनिधियों हेतु भूमि की माँग किए जाने का उत्तर प्राप्त हुआ।वही तीसरा सवाल यह उठाया कि *विधानसभा क्षेत्र धरसींवा में स्थित मोहरेंगा नेचर सफारी में किन-किन पदों कितने कर्मचारी कार्यरत हैं तथा सफारी में किस-किस प्रकार के वृक्ष एवं वन्यजीव कितनी-कितनी तादात में अवस्थित हैं तथा वहाँ अवैध कटाई या परिवहन की प्राप्त शिकायत के संबंध में प्रश्न किया ज्गया जिसमे मान मंत्री जी द्वारा बताया गया की विधानसभा क्षेत्र धरसींवा में स्थित मोहरेंगा नेचर सफारी में नियमित 01 वनपाल, नियमित 01 वनरक्षक एवं 10 दैनिक श्रमिक कार्यरत है। कोई संविदा कर्मचारी कार्यरत नहीं है| मोहरेंगा वनक्षेत्र में साजा, खैर, तेन्दू, सागौन, बीजा, महुआ, चार, कुसुम, बहेड़ा, धावड़ा, आंवला, बांस आदि मूल्यवान व औषधि प्रजातियों की प्राकृतिक वन संपदा है। वृक्षों तथा वन्यप्राणियों की गणना नहीं की गई है साथ ही वृक्षों की अवैध कटाई और परिवहन के संबंद में कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। मान विधायक जी ने आगे कहा कि इसी तरह आगे भी क्षेत्र के जनहित के मुद्दों को सदन तक पहुचाने का काम करते रहूँगा।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन