15 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया शुभारंभ ,

शेयर करें

OM Darpan

Mar 09, 2025 12:47 am 407 views
मुख्यमंत्री ने स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया शुभारंभ ,
  • हर साल 8 मार्च को शिविर आयोजन की घोषणा
 

रायपुर।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी अंतर्गत सलियाटोली स्थित बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय मैदान में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय जूदेव की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और शिविर की शुरुआत की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रति वर्ष 8 मार्च को इस तरह का वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, "हमारा उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ राज्य के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हों और प्रदेश समृद्धि की दिशा में आगे बढ़े। इस दिशा में हम निरंतर प्रयासरत हैं। इस वर्ष के बजट में कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की योजना बनाई गई है, इसके साथ ही जशपुर में शासकीय नर्सिंग और फिजियोथेरेपी कॉलेज खोले जाएंगे, जो स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय वृद्धि करेंगे।"

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि स्थानीय नागरिकों को बेहतर उपचार प्रदान करने के लिए इन संस्थानों के माध्यम से अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शिविर का अधिकतम लाभ उठाएं। साथ ही, किसी मरीज में गंभीर बीमारी का पता चलने पर रायपुर में उनके इलाज की व्यवस्था की जाएगी।

शिविर में एम्स रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवा:

यह शिविर जिला प्रशासन जशपुर द्वारा एम्स रायपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सक जैसे मेडिसिन, सर्जरी, कैंसर, नाक-कान-गला, नेत्र, अस्थि, गुर्दा, चर्म, स्त्री रोग और मनोरोग विभागों के डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रायपुर रेफर कर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी दी गईं।

शिविर में 10 पंजीयन काउंटर, 7 जनरल ओपीडी काउंटर, 2 लेबोरेटरी काउंटर और जनरल वार्ड की सुविधा उपलब्ध की गई थी।

आयुष्मान कार्ड और टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण:

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड और वय वंदना कार्ड सुंदर यादव, सुनिता बाई, भगवती सिंह, फ्रांसिस तिग्गा, प्लासिदियस केरकेट्टा, खिलासो बाई को वितरित किए। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 10 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया।

टीबी मुक्त भारत अभियान में निक्षय मित्रों का सम्मान:

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों की सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए निक्षय मित्रों को सम्मानित किया। इस सम्मान में सीएमएचओ जशपुर डॉ. जी. एस. जात्रा को टीबी मरीजों को पोषण सहयोग देने के लिए, डीडीएम श्री निरंजन प्रसाद गुप्ता को विशेष पिछड़ी जनजातियों (पीवीटीजी) के टीबी मरीजों की सेवा के लिए और श्री भरत रत्नम खुटे को भी पोषण सहयोग देने के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, कमिश्नर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, जिला पंचायत सदस्य श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्री कृष्णा राय, श्री राजेश कुमार गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261015192227724

विज्ञापन

Advertisement