27 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर में बारिश के बाद जलभराव, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने निगम की तैयारियों पर उठाए सवाल

शेयर करें

OM Darpan

Sep 26, 2026 04:43 pm 698 views
रायपुर में बारिश के बाद जलभराव, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने निगम की तैयारियों पर उठाए सवाल

घरों से पानी निकालने के लिए पंप लगाने और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग

रायपुर। राजधानी में लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव और बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने राज्य सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौसम विभाग की ओर से पहले ही लगातार बारिश की संभावना जताई गई थी, इसके बावजूद निचले इलाकों में जलभराव से निपटने के लिए प्रशासन और निगम ने पर्याप्त तैयारियां नहीं कीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व विधायक ने कहा कि रायपुर के भाटागांव, रायपुरा, महादेवघाट, शक्तिनगर और प्रोफेसर कॉलोनी समेत कई इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। उनके मुताबिक, जलभराव के चलते कुछ परिवारों को रात के समय अपने घर छोड़कर सामुदायिक भवनों और अन्य सुरक्षित स्थानों का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने रायपुरा और महादेवघाट क्षेत्र का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि वहां लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

निगम की प्राथमिकताओं पर लगाए आरोप

विकास उपाध्याय ने कहा कि शहर की सड़कों और निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और कई जगहों पर सड़कों में मौजूद गड्ढों ने इस परेशानी को और बढ़ा दिया है। उन्होंने सवाल किया कि भारी बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद नगर निगम ने समय रहते नालियों की सफाई, पंपों की उपलब्धता और जलनिकासी के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर की बुनियादी समस्याओं के समाधान के बजाय नगर निगम का पूरा जोर टैक्स और अन्य वसूली पर दिखाई दे रहा है, जबकि इस समय नागरिकों को राहत की आवश्यकता है।

राहत कार्यों में तेजी लाने की मांग

भाजपा की राज्य सरकार और नगर निगम व्यवस्था पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब राज्य सरकार, नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भाजपा की सत्ता है, तो इसका लाभ जमीनी स्तर पर जनता को दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बारिश से पहले जरूरी तैयारियां पूरी करना और आपदा के समय प्रभावितों तक मदद पहुंचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने सरकार से मांग की कि जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज किए जाएं। घरों में भरे पानी को निकालने के लिए पर्याप्त संख्या में पंपों की व्यवस्था की जाए और प्रभावित परिवारों को आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। इसके अलावा उन्होंने शहर में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था तैयार करने और बारिश से उपजी समस्याओं को देखते हुए त्वरित कदम उठाने की मांग की।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260927191628818

विज्ञापन

Advertisement