बस्तर की आराध्य देवी के दरबार में CM साय
OM Darpan
Jan 03, 2026 06:55 am
919 views
03 Jan 2026
-
मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर मांगी प्रदेश की खुशहाली; डिप्टी सीएम और मंत्री भी रहे मौजूद
दंतेवाड़ा/रायपुर.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान आज बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के ऐतिहासिक मंदिर में पहुंचकर माथा टेका। मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ में पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की।
मंदिर प्रांगण में भक्तिमय वातावरण के बीच मुख्यमंत्री साय ने मां दंतेश्वरी के चरणों में नमन करते हुए छत्तीसगढ़ के समस्त नागरिकों के सुख, समृद्धि, शांति और सर्वांगीण कल्याण की मंगलकामनाएं कीं। उन्होंने प्रदेश की प्रगति और खुशहाली के लिए देवी मां से आशीर्वाद मांगा।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन