28 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दीपावली से पहले सभी कर्मचारियों को मिले वेतन - उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए निर्देश

शेयर करें

OM Darpan

Oct 13, 2025 10:41 am 222 views
दीपावली से पहले सभी कर्मचारियों को मिले वेतन - उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए निर्देश

  • नवा रायपुर में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा — समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करें सुनिश्चित 

  • लेटलतीफी पर दी सख्त चेतावनी

नवा रायपुर। 

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि दीपावली से पहले सभी नगरीय निकायों के कर्मचारियों को वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। श्री साव ने कहा कि मंत्रालय, संचालनालय और सूडा की टीम मिलकर समयबद्ध ढंग से काम करें और किसी भी स्तर पर देरी न हो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि सभी कार्य तय समयसीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ धरातल पर दिखने चाहिए। उन्होंने नगरीय निकायों में विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और गोधाम योजना के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हरित आवरण बढ़ाने के लिए समग्र कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। इस हेतु राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत राशि आबंटित करने और प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में नगरीय निकायों के लंबित विद्युत देयकों की समीक्षा की गई। श्री साव ने एनर्जी बिल ऑडिट की अद्यतन स्थिति जानने के बाद सरचार्ज और अतिरिक्त भार से होने वाले आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए सीएमओ, लेखापाल और अभियंताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने को कहा।

नवगठित नगरीय निकायों को आवश्यक आधारभूत सुविधाओं हेतु अधोसंरचना मद, चुंगी कर अथवा अन्य स्रोतों से राशि स्वीकृत कर कार्य कराने की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नवीन निकायों को शीघ्र वित्तीय सहायता प्रदान करने की बात कही गई।

उप मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसरों, अटल परिसरों तथा बजट में शामिल अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार नगरीय निकायों को सर्वांगीण विकास के लिए पर्याप्त राशि प्रदान कर रही है, इसलिए अधिकारी त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को शीघ्र लाभ मिले।

बैठक में पदोन्नति, रिक्त पदों पर भर्ती, वर्गीकरण और सेट-अप रिवीजन पर भी चर्चा हुई। उप अभियंताओं की भर्ती के लिए वित्त विभाग से समन्वय करने के निर्देश दिए गए।

श्री साव ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 21 नगरीय निकायों की जलप्रदाय योजनाओं एवं एसटीपी निर्माण की प्रगति की समीक्षा की और डीपीआर एवं आरएफपी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की निकायवार समीक्षा कर जिला कलेक्टरों के माध्यम से बाधाएं दूर करने को कहा गया।

उन्होंने नगरीय निकायों की चल-अचल संपत्ति, मशीनरी, वाहनों आदि की ऑडिट कर अद्यतन स्थिति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुक्तिधामों को आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए सूडा की राज्य प्रवर्तित योजना से राशि आबंटित करने को भी कहा।

बैठक में सूडा के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त सीईओ श्री दुष्यंत कुमार रायस्त, उप सचिव डॉ. ऋतु वर्मा, अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य और मुख्य अभियंता श्री राजेश शर्मा उपस्थित रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260928205207584

विज्ञापन

Advertisement