7 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोंदवारा में हरियाली तीज की धूम, अनुग्रह वर्किंग वुमन टीम ने बिखेरे सावन के रंग, 60 महिलाओं ने मिलकर मनाया उत्सव

शेयर करें

OM Darpan

Jul 25, 2025 08:00 am 378 views
गोंदवारा में हरियाली तीज की धूम, अनुग्रह वर्किंग वुमन टीम ने बिखेरे सावन के रंग, 60 महिलाओं ने मिलकर मनाया उत्सव
  रायपुर (सत्यानंद सोई)। राजधानी के गोंदवारा स्थित अनुग्रह रेजिडेंसी में सावन की अनूठी छटा देखने को मिली, जब अनुग्रह वर्किंग वुमन टीम के तत्वावधान में 'सावन उत्सव हरियाली तीज' का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव ने कामकाजी महिलाओं के जीवन में खुशियों के नए रंग भर दिए, जहाँ सभी ने मिलकर परंपरा और उल्लास के इस पर्व को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी से समां बांध दिया।

लव कुश फर्नीचर ने बढ़ाया उत्सव का मान

इस शानदार आयोजन को सफल बनाने में मुख्य अतिथि व प्रायोजक रितेश गुप्ता का विशेष योगदान रहा। लव कुश फर्नीचर के संचालक, रितेश गुप्ता ने न केवल कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि इसे स्पॉन्सर कर महिलाओं के उत्साह को दोगुना कर दिया। उनके इस सहयोग ने उत्सव की रौनक और बढ़ा दी।

वर्किंग वुमन टीम का सराहनीय प्रयास

अनुग्रह वर्किंग वुमन टीम के अथक प्रयासों से ही यह आयोजन संभव हो सका। अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर इन महिलाओं ने एक ऐसा मंच तैयार किया, जहाँ सभी ने मिलकर सावन का स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने वाली टीम में प्रमुख रूप से श्वेता चौरे, संध्या रानी मोहिले, पूर्णिमा जायसवाल, शांतना चक्रवर्ती, ममता बनर्जी, हेतल पटेल, रानी साहू, सुनीता अग्रवाल शामिल रहीं। इन सभी के प्रयास ने एक साधारण दिन को उत्सव में बदल दिया, जो वहां मौजूद हर महिला के चेहरे पर साफ झलक रहा था। यह कार्यक्रम न केवल एक उत्सव था, बल्कि कामकाजी महिलाओं के बीच आपसी जुड़ाव और सौहार्द का प्रतीक भी बन गया।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261007232754343

विज्ञापन

Advertisement