20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शहीदों की याद में युवाओं ने पेश की मिसाल: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की जान बचाने रायपुर में उमड़ी भीड़, सचिव ने 37वीं बार किया रक्तदान

शेयर करें

OM Darpan

Mar 31, 2026 06:53 am 1,371 views
शहीदों की याद में युवाओं ने पेश की मिसाल: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की जान बचाने रायपुर में उमड़ी भीड़, सचिव ने 37वीं बार किया रक्तदान

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)।

देश के वीर शहीदों की स्मृति में जेसीआई रायपुर संस्कार द्वारा शंकर नगर स्थित बिलासा ब्लड बैंक में 7 दिवसीय मेगा रक्तदान अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित कर राष्ट्र सेवा और समाज के प्रति उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

JCI Raipur Sanskar

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए हो रहा रक्त एकत्र

यह मेगा रक्तदान शिविर विशेष रूप से थैलेसीमिया से पीड़ित उन बच्चों के लिए आयोजित किया गया है, जिन्हें हर महीने नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। शिविर में नई पीढ़ी के युवाओं को जागरूक किया जा रहा है कि वे निःसंकोच आगे आएं और रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

सचिव ने 37वीं बार, तो 6 युवाओं ने पहली बार किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में युवाओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बीते दिन 6 युवाओं ने अपने जीवन का पहला रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एक सराहनीय उदाहरण पेश किया। वहीं, संस्था के सचिव अंकित दास मानिकपुरी ने अपना 37वां रक्तदान कर मानव सेवा का बड़ा संदेश दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कॉलेजों में चलेगा अभियान, 'रक्तवीर' के रूप में होगा सम्मान

कार्यक्रम का कुशल संचालन जेसी ममता सोनी ने किया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष बरखा अंदानी ने घोषणा की कि इस प्रकार का अभियान अब हर साल आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, महाविद्यालयों में जाकर युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। संस्था ने यह भी निर्णय लिया है कि साल के अंत में सभी रक्तदाताओं को “रक्तवीर” की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

इस पुनीत आयोजन में जेसी सूरज हेड़ाऊ, जेसीआई एचजीएफ प्राची प्रेमानी, मोहन साहू और राकेश यादव सहित संस्था के अनेक सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921010623525

विज्ञापन

Advertisement