मर्चेंट एसोसिएशन ने जतिन नचरानी को किया सम्मानित
OM Darpan
Nov 03, 2025 07:58 am
309 views
03 Nov 2025
रायपुर।
मर्चेंट एसोसिएशन गोलबाजार द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारियों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन में आपसी सद्भाव और एकता को बढ़ावा देना रहा।
विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मान
समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के मंत्री जतिन नचरानी का विशेष सम्मान किया गया। उनके साथ, रामशरण अग्रवाल और रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डां. एस एन मढ़रिया को भी उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करने के बाद, डॉक्टर मढ़रिया ने उपस्थित व्यापारियों को व्यापारिक सफलता के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने की महत्वपूर्ण सलाह दी।व्यापारियों के हितों की रक्षा सर्वोपरि
मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने समारोह में संगठन के उद्देश्यों को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा करना और संगठन में आपसी एकता बनाए रखना रहा है। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग और समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। यह आह्वान संगठन की मजबूती को प्रदर्शित करता है। मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कांमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी। इस अवसर पर जितेन्द्र बरलोटा, कार्यकारी अध्यक्ष मुरली शर्मा (पार्षद), बजरंग खंडेलवाल, विमल बाफना, अजय देवांगन, ओमप्रकाश बरलोटा, जवाहर अग्रवाल, मनोज कंदोई, अशरफ भाई, अनिल शर्मा और जितेन्द्र साटोने सहित बड़ी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन रात्रि भोज के साथ हुआ, जबकि महासचिव कलिराम ने सभी उपस्थितगणों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन