24 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी में बोलने-सोचने की समझ नहीं, उनकी मंदबुद्धि पर क्या कहूं: भाजपा

शेयर करें

OM Darpan

Dec 12, 2025 11:41 pm 301 views
राहुल गांधी में बोलने-सोचने की समझ नहीं, उनकी मंदबुद्धि पर क्या कहूं: भाजपा

  • वोटर शुद्धिकरण पर सवाल उठाने पर कांग्रेस को घेरा, कहा- घुसपैठियों को बचा रही पार्टी

रायपुर. कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की अहम संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और छत्तीसगढ़ एसआईआर (SIR) प्रभारी जमयांग सेरिंग नामग्याल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में पार्टी की आगामी कार्ययोजना और एसआईआर को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

समझ बढ़ाने का कोई इंजेक्शन नहीं

बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सदन में दिए बयान पर राहुल की प्रतिक्रिया को लेकर चुग ने कहा कि चुनाव आयोग हर 20 साल में वोटर शुद्धिकरण की प्रक्रिया करता है। गृहमंत्री का भाषण आम जनता को समझ आ गया, लेकिन राहुल गांधी को नहीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "राहुल की समझ बढ़ाने के लिए कोई टॉनिक या इंजेक्शन नहीं है। उनकी मंदबुद्धि पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।"

लोकतंत्र के लिए जहर है तुष्टिकरण

चुग ने आरोप लगाया कि वोटर शुद्धिकरण का विरोध करना घुसपैठियों को बचाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में "भ्रष्ट युवराज-युवरानियों" की टोली घुसपैठियों को मताधिकार देना चाहती है, जो लोकतंत्र के लिए जहर समान है। बैठक में सरकार के 2 साल के रिपोर्ट कार्ड और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी मंथन हुआ।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260924150228663

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 4 / 180