18 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर की सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के लिए ‘टीम प्रहरी’ रवाना

शेयर करें

OM Darpan

Jan 21, 2025 06:29 am 369 views
रायपुर की सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के लिए ‘टीम प्रहरी’ रवाना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम परिसर से ‘टीम प्रहरी’ दल के छह वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल राजधानी रायपुर की सड़कों से अवैध गुमटियां और अतिक्रमण हटाने व ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव और वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे।   अवैध अतिक्रमण पर सख्ती व्यस्त सड़कों पर अवैध गुमटियों और दुकान के बाहर सड़क पर सामान लगाने से ट्रैफिक बाधित होता है। टीम प्रहरी इस प्रकार के अतिक्रमण को हटाने का कार्य करेगी। इस दल में नगर निगम और पुलिस विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। इस कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, खुशवंत गुरू साहेब, इंद्रकुमार साहू, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, व एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/public/storage/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf"]

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261018142945554

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 14 / 186