30 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर रायपुर में श्रद्धांजलि सभा, पार्टी नेताओं ने किया जननायक को याद

शेयर करें

OM Darpan

Oct 09, 2025 08:32 am 264 views
रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर रायपुर में श्रद्धांजलि सभा, पार्टी नेताओं ने किया जननायक को याद
रायपुर। राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर आज पूरे देश में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यालय में भी एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जहां पार्टी के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर जननायक को याद किया।

जननायक का लंबा राजनीतिक सफर

स्वर्गीय रामविलास पासवान भारतीय राजनीति के एक दिग्गज स्तंभ थे। उन्होंने नौ कार्यकाल तक लोकसभा सांसद और दो कार्यकाल तक राज्यसभा सांसद के रूप में देश की सेवा की। यही नहीं, वे सात अलग-अलग सरकारों में कैबिनेट मंत्री के पद पर रहकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जन्म 5 जुलाई 1946 को बिहार के खगड़िया जिले में हुआ था और 8 अक्टूबर 2020 को उनका निधन हो गया।

पुलिस सेवा से राजनीति तक का सफर

बहुत कम लोग जानते हैं कि रामविलास पासवान का चयन बिहार पुलिस में डी.एस.पी. के पद पर हुआ था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। 1975 में देश में आपातकाल की घोषणा होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया और वे 1977 तक जेल में रहे। आपातकाल समाप्त होने के बाद 1977 में जेल से रिहा होते ही उन्होंने हाजीपुर से अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड 4,24,000 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इससे पहले, वे 1969 में बिहार राज्य विधानसभा के अलौली सीट से विधायक के रूप में भी चुने गए थे। वर्ष 2000 में, ठीक 28 नवंबर को, उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी का गठन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने न केवल बिहार में बल्कि देश के कई अन्य राज्यों में भी पार्टी का विस्तार किया, जिससे यह एक राष्ट्रीय पहचान वाली पार्टी बन गई।

चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी का विस्तार

आज पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की बनाई हुई लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उनके पुत्र चिराग पासवान के कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। चिराग पासवान वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री भी हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी के पास 5 सांसद, नागालैंड में दो विधायक और झारखंड में एक विधायक हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का देश के लगभग सभी राज्यों में तेजी से विस्तार हो रहा है। आज की श्रद्धांजलि सभा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत गार्डिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी यूनुस कुरेशी, रायपुर जिला अध्यक्ष साजू वी थॉमस, रायपुर ग्रामीण जिला कार्यकारी अध्यक्ष अजय यादव, जिला उपाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, जिला महासचिव एवं संगठन प्रभारी दीपक महेश्वरी, जिला महासचिव (प्रशासन) प्रकाश निषाद और धरसींवा ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश जेठमलानी साहू प्रमुख रूप से शामिल थे। सभी ने मिलकर स्वर्गीय पासवान के राष्ट्र सेवा के जज्बे को नमन किया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260930140237417

विज्ञापन

Advertisement