29 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वडनगर से वाराणसी निकली 1200 युवाओं की सेवा संकल्प यात्रा पहुंची रायपुर

शेयर करें

OM Darpan

Sep 29, 2026 11:45 pm 1,052 views
वडनगर से वाराणसी निकली 1200 युवाओं की सेवा संकल्प यात्रा पहुंची रायपुर

करीब 2000 किमी की यात्रा में स्वच्छता, नशामुक्ति, टीबी मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का दे रहे संदेश

रायपुर। गुजरात के वडनगर से वाराणसी के लिए निकली सेवा संकल्प यात्रा रायपुर पहुंची। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद’ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यात्रा में शामिल बाइक राइडर्स और बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंचे बाइक राइडर्स का स्वागत किया। यात्रा में 1200 युवा करीब 2000 किलोमीटर का सफर कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से युवा स्वच्छता, नशामुक्ति, टीबी मुक्त भारत और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को लेकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर से उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक निकाली जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

साय ने कहा कि युवाओं को सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने में ऐसी यात्राओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी के अनुरूप छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भी विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है।

बस्तर के विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव

युवा संवाद के दौरान बस्तर से रायपुर आकर विद्यालयों में पढ़ रहे गोविंद कुमार, दृष्टि ध्रुव, दीपक मरकाम और दीना उइके ने अपने अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों ने कहा कि बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में स्कूल, अस्पताल और सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है और बच्चे अब अपने भविष्य को लेकर नए लक्ष्य तय कर रहे हैं।

विद्यार्थियों ने भारतीय सेना और सिविल सेवाओं में जाने के साथ डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने की इच्छा भी जताई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार का प्रयास प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने बस्तर में बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व में हिंसा और भय से प्रभावित रहे क्षेत्रों में अब सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और दूसरी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने इसे वहां के बच्चों और युवाओं की बदलती आकांक्षाओं से जोड़ा।

डेढ़ करोड़ से अधिक दीप जलाने का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत डेढ़ करोड़ से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ से पुराने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2014 में केंद्रीय राज्यमंत्री रहते हुए उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करने का अवसर मिला था।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत 1200 युवा करीब 2000 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान स्वच्छता, टीबी मुक्त भारत, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर जनजागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, लक्ष्मी वर्मा और वी.डी. शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, किरण सिंहदेव और अनुज शर्मा सहित निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्ष, राहुल टिकरिहा, नवीन मार्कण्डेय, जनप्रतिनिधि, सेवा संकल्प यात्रा के बाइक राइडर्स और स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260930045927561

विज्ञापन

Advertisement