धमतरी बाढ़ रेस्क्यू: लोमश ऋषि आश्रम से 9 लोगों को सुरक्षित निकाला
OM Darpan
सलोनी राहत शिविर में प्रभावित परिवारों के लिए भोजन व स्वच्छता की व्यवस्था
धमतरी। जिले में लगातार बारिश और जलभराव के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। कुरुद क्षेत्र के लोमश ऋषि आश्रम में बाढ़ के पानी के बीच फंसे 9 लोगों को पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी 9 लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया।
संवेदनशील क्षेत्रों में राहत दल तैनात
जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर राहत दल के साथ पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण मिलकर राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं।
सलोनी राहत शिविर में भोजन की व्यवस्था
सलोनी स्थित बाढ़ राहत शिविर में प्रभावित परिवारों के लिए सुबह नाश्ते के साथ नियमित भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता की व्यवस्था भी की गई है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार जायजा ले रहे हैं। राहत शिविर में प्रभावित परिवारों के लिए भोजन और स्वच्छता की व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन