28 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जशपुर में यात्री सुविधाओं के लिए सवा चौदह करोड़ से बनेंगे चार हाईटेक बस स्टैंड

शेयर करें

OM Darpan

Sep 28, 2026 10:21 pm 946 views
जशपुर में यात्री सुविधाओं के लिए सवा चौदह करोड़ से बनेंगे चार हाईटेक बस स्टैंड

मुख्यमंत्री की घोषणा पर बंदरचूआ और दुलदुला में निर्माण शुरू तथा पत्थलगांव व कुनकुरी के लिए मिली करोड़ों की प्रशासनिक स्वीकृति

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर जिले में यात्री सुविधाओं और परिवहन अधोसंरचना के विस्तार ने गति पकड़ ली है। जिले के बंदरचूआ और दुलदुला में एक-एक करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक एवं सुविधाजनक यात्री प्रतीक्षालय सहित बेहतर बस स्टैंड की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आधुनिक बस स्टैंड विकसित किए जा रहे हैं, जिससे बसों के व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक अधोसंरचना तैयार होगी।

परिवहन और ग्रामीण कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नए बस स्टैंड बनने से यात्रियों को बसों के इंतजार के लिए व्यवस्थित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। इसके साथ ही बसों के आवागमन, ठहराव एवं संचालन के लिए निर्धारित व्यवस्था विकसित होने से स्थानीय परिवहन व्यवस्था भी अधिक सुगम और व्यवस्थित होगी। इसका सीधा लाभ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों की ओर आवागमन करने वाले हजारों यात्रियों को प्रतिदिन मिलेगा।

पत्थलगांव और कुनकुरी में मिली करोड़ों की स्वीकृति

जिले में यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पत्थलगांव और कुनकुरी में भी अत्याधुनिक बस स्टैंड के निर्माण को मंजूरी दी गई है। पत्थलगांव में अत्याधुनिक बस स्टैंड के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये तथा कुनकुरी में हाईटेक बस स्टैंड के लिए 7 करोड़ 20 लाख रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। इन बस स्टैंडों के निर्माण से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ बसों के आवागमन और ठहराव की व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी। इससे जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन को और अधिक सुविधाजनक बनाने में सहायता मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260929045400156

विज्ञापन

Advertisement