28 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोलर प्लांट से बिजली बिल में मिली राहत

शेयर करें

OM Darpan

Sep 28, 2026 09:50 pm 456 views
सोलर प्लांट से बिजली बिल में मिली राहत

रामानुजनगर के रमेश साहू को मिली 1.08 लाख रुपए की सब्सिडी

सूरजपुर। रामानुजनगर निवासी रमेश कुमार साहू ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर तीन किलोवाट का सौर संयंत्र लगवाया है। योजना के तहत उन्हें 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी मिली, जिससे संयंत्र की लागत का बोझ कम हुआ। सोलर पैनल से घर की बिजली जरूरत का एक हिस्सा पूरा होने के साथ उनके मासिक बिजली बिल में भी कमी आई है।

रमेश साहू के मुताबिक सौर संयंत्र लगने से पहले उनके घर का बिजली बिल तीन से चार हजार रुपए तक आता था। वे पहले से घर में सौर संयंत्र लगवाना चाहते थे, लेकिन इसकी लागत को लेकर चिंतित थे। योजना के तहत सब्सिडी मिलने के बाद उनके लिए संयंत्र लगवाना आसान हो गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीन किलोवाट का सौर संयंत्र शुरू होने के बाद घर में इस्तेमाल होने वाली बिजली का एक हिस्सा अब छत पर लगे सोलर पैनल से मिल रहा है। साहू ने बताया कि इससे बढ़ते बिजली बिल से राहत मिली है।

योजना का लाभ मिलने पर रमेश कुमार साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। वे अपने परिचितों को भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दे रहे हैं और सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260929042348235

विज्ञापन

Advertisement