27 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आकाश में लहराएगा तिरंगा, सूर्य किरण टीम दिखाएगी वायुसेना का जज़्बा

शेयर करें

OM Darpan

Nov 04, 2025 07:34 am 263 views
आकाश में लहराएगा तिरंगा, सूर्य किरण टीम दिखाएगी वायुसेना का जज़्बा
नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की प्रतिष्ठित एरोबेटिक सूर्य किरण टीम 5 नवंबर को नवा रायपुर के आसमान में रोमांचक प्रदर्शन करेगी। यह एयर शो सेंध जलाशय के ऊपर आयोजित होगा, जहां 9 फाइटर प्लेन तिरंगे की शानदार छटा बिखेरते हुए अपने शौर्य का प्रदर्शन करेंगे।

युवाओं को सेना में लाने का लक्ष्य

सूर्य किरण टीम के लीडर अजय दशरथी और टीम के अन्य सदस्यों ने स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को भारतीय वायु सेना में भर्ती के लिए आकर्षित करना और उनमें देशभक्ति का जज्बा जगाना है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ वासियों के लिए एक यादगार पल होगा। इस टीम में छत्तीसगढ़ के फाइटर पायलट गौरव पटेल भी भाग ले रहे हैं। टीम में कुल 140 सदस्य रायपुर पहुंचे हैं, जिनमें 12 फाइटर पायलट, 3 इंजीनियर और ग्राउंड स्टाफ शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान वायुसेना द्वारा कमेंट्री भी की जाएगी, जिससे दर्शकों को हर करतब की जानकारी मिल सकेगी।

आकाश में दिखेंगी हार्ट और डायमंड आकृतियां

सूर्य किरण टीम 4 नवंबर को रिहर्सल करेगी और फाइनल शो 5 नवंबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच होगा। यह शो लगभग 30 से 35 मिनट तक चलेगा। प्रदर्शन के दौरान फाइटर प्लेन मनूवर करते हुए हार्ट, डायमंड, लूप, ग्रोवर और डान जैसे आकर्षक फॉर्मेशन आकाश में दिखाई देंगे। इसके अलावा, फाइटर प्लेन आर्कषक तिरंगा लहराते हुए आसमान में दिखेंगे, जो दर्शकों के लिए सबसे रोमांचक क्षण होगा। टीम के सदस्य सिद्धेश कार्तिक, स्क्वाड्रन लीडर जसदीप सिंह, राहुल सिंह, गौरव पटेल, संजेश सिंह और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने बताया कि फाइटर प्लेन 100 फीट से 10 हजार फीट तक की ऊंचाई पर तेजी से उड़ान भरते हैं। शो को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह 10 से 15 किलोमीटर के मध्य लोगों को स्पष्ट रूप से दिखाई दे, जिससे वे भारतीय सेना के शौर्य गाथा को महसूस कर सकें।

700 से अधिक एयर शो का अनुभव

सूर्य किरण टीम अब तक देश-विदेश में 700 से अधिक एयर शो कर चुकी है, हाल ही में टीम ने थाइलैंड में प्रदर्शन किया था। टीम के फाइटर प्लेन हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित हॉक मार्क 123 विमान हैं, जिनका उपयोग प्रशिक्षण के दौरान भी होता है। रायपुर में सूर्यकिरण टीम का प्रदर्शन लगभग 15 वर्ष पूर्व किया गया था। पायलटों ने बताया कि एयर शो में जोखिम होता है, लेकिन टीम के बेहतर कॉर्डिनेशन और अटूट विश्वास के कारण प्रदर्शन सफल होता है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260927161601464

विज्ञापन

Advertisement