16 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उपासने ने घोषित किए लोकतंत्र प्रहरी के प्रदेश पदाधिकारी

शेयर करें

OM Darpan

Apr 21, 2025 09:34 pm 511 views
उपासने ने घोषित किए लोकतंत्र प्रहरी के प्रदेश पदाधिकारी
  रायपुर (सत्यानंद सोई)। लोकतंत्र प्रहरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने लोकतंत्र सेनानी संघ के उत्तराधिकारी व सहयोगी संगठन लोकतंत्र प्रहरी की छत्तीसगढ़ इकाई के संगठन हेतु प्रदेश पदाधिकारियों की निम्नानुसार घोषणा की है , जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजहंस ,भिलाई.सह अध्यक्ष अमित छाबड़ा,डोंगरगढ़.प्रदेश उपाध्यक्ष गण हेमंत उपासने,रायपुर.कृष्णकांत पवार,बालोद. विरेश सिंह,सूरजपुर व मनोज निर्वाणी,राजनांदगांव,प्रदेश महामंत्री गण हरमिंदर सिंह टिन्नी ,अंबिकापुर.श्रीमती अंजना जायसवाल,मुंगेली.नरेंद्र शर्मा,तिल्दा नेवरा.शशांक शुक्ला,रायपुर.प्रदेश मंत्री गण विनय मोटवानी,बिलासपुर. जितेंद्र गुप्ता,जशपुर .मंगेश टांगसाले, महासमुंद.सुश्री मधु यादव,रायपुर.कोषाध्यक्ष श्रीमती मधु विजय पटेल, अंबिकापुर.देवेंद्र पुनीतराम साहू,राजिम.प्रदेश कार्यालय मंत्री संतोष शर्मा , मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव व सोशल मीडिया प्रभारी अभिजीत पांडे को मनोनीत किया गया है। उपासने ने बताया की लोकतंत्र प्रहरी, लोकतंत्र सेनानी संघ का अखिल भारतीय सहयोगी व उत्तराधिकारी संगठन है जो आपातकाल के समय जेलों में निरुद्ध रहे,गिरफ्तार किए गए, उनके परिजनों,जो भूमिगत आंदोलन में सक्रिय रहे या जो लोकतंत्र की रक्षा हेतु कार्य करना चाहते हैं ऐसे प्रहरियों का यह संगठन है,उपासने ने बताया की ऐसे सभी लोगों को प्रदेश स्तर पर व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा व विभिन्न जिला इकाइयों का गठन किया जाकर आपातकाल की पचासवीं वर्षगांठ पर आगामी 26 जून को पूरे प्रदेश में संविधान हत्या दिवस मनाकर आपातकाल के काले अध्याय को जनता को बताया जाएगा।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261016195424182

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 20 / 185