समाजसेवी प्रेम सिंह सलूजा की प्रेरणा से नवनीत कौर अंतरराष्ट्रीय मंच पर, गुरमत ज्ञान से बनाएंगी पहचान
OM Darpan
Sep 13, 2025 05:47 am
404 views
13 Sep 2025
रायपुर।
राजधानी रायपुर की नवनीत कौर सलूजा, पत्नी सरदार गुरप्रीत सिंह, अब एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। वह सिख इतिहास और गुरबाणी ज्ञान पर आधारित बहुचर्चित टीवी क्विज शो “आओ बनिए गुरसिख प्यारा” में पहली बार शिरकत करेंगी। इस शो का वर्ल्डवाइड प्रीमियर रविवार, 14 सितंबर 2025 को सुबह 10:30 बजे चरदीकला टाइम्स टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।
ज्ञान और गर्व का मंच
यह शो दुनियाभर में सिख इतिहास और गुरबाणी ज्ञान के प्रचार-प्रसार के लिए जाना जाता है। इसमें प्रतिभागियों को नौ सवालों के जवाब देने होते हैं, जिनमें ऑडियो-विजुअल राउंड और दो लाइफलाइन भी शामिल रहती हैं। नवनीत कौर ने इस अवसर को अपने लिए गर्व और ज्ञान अर्जित करने का विशेष मौका बताया। उन्होंने कहा कि यह मंच उन्हें सीखने और अपने गुरमत ज्ञान को परखने का अवसर दे रहा है।खरसिया से मिली प्रेरणा
नवनीत कौर को यह पहचान बनाने में खरसिया के प्रतिष्ठित समाजसेवी प्रेम सिंह सलूजा का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन और प्रेरणा मिली है। प्रेम सिंह सलूजा ने अपने जीवन में समाज सेवा की एक अलग ही छाप छोड़ी है, और उन्हीं के मार्गदर्शन से आज उनकी बहू नवनीत कौर समाज में एक नया नाम और पहचान बना रही हैं।क्या जीतेंगी खिताब?
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या नवनीत कौर इस रोमांचक प्रतियोगिता में खिताब अपने नाम कर पाती हैं। रायपुर और खरसिया समेत पूरे सिख समुदाय को उनसे काफी उम्मीदें हैं। शो का प्रसारण रविवार को होने वाला है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन