25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आफत की बारिश ने उजाड़े 25 परिवारों के आशियाने

शेयर करें

OM Darpan

Sep 10, 2024 05:44 am 215 views
  •  NH पर पानी का सैलाब, जनजीवन ठप
सुकमा (कौशल संदुजा) लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने सुकमा जिले में आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश की विनाशकारी मार से 25 परिवारों का आशियाना तबाह हो गया है। इसके साथ ही बारिश का पानी नेशनल हाईवे पर आ गया, जिससे यातायात ठप हो गया। वहीं, शबरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 8 सितंबर को छिंदगढ़ विकासखंड के चिंतलनार इलाके में अचानक आई बाढ़ ने 20 से 25 घरों को ढहा दिया। ग्रामीणों के सिर से छत छिन गई। प्रशासनिक टीम और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में अस्थायी ठिकाना दिया। इन शिविरों में भोजन, आवश्यक सामग्री और जनरेटर से लाइट की व्यवस्था की गई। इधर, सुकमा जिले में भारी बारिश के चलते नदियों और नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नेशनल हाईवे के गीदम नाला, डुब्बटोटा, एर्राबोर और उड़ीसा को जोड़ने वाले झापरा पुल पर पानी चढ़ गया है, जिससे सैकड़ों वाहन सड़क पर फंस गए हैं और आवागमन ठप हो गया है। जिला कलेक्टर ने एहतियातन सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260926000855453

विज्ञापन

Advertisement