कहेर दुलेर गॉव में के.रि.पु.बल द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन
OM Darpan
Dec 13, 2024 08:43 am
235 views
13 Dec 2024
सुकमा (कौशल संदुजा)।
बुधवार को ए एवं ई समवाय 02 बटा 0 के.रि.पु.बल एफ.ओ.बी दुलेर द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत कहेर दुलेर गॉव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन रति कांत बेहेरा, कमांडेंट 02 बटा 0 के.रि.पु.बल के निर्देशानुसार एवं अनामी शरण, द्वितीय कमान अधिकारी के नेतृत्व में किया गया।
चिकित्सा शिविर में 56 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण
चिकित्सा शिविर के दौरान, डॉ. नितेश नानाजी परचके, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वितीय वाहिनी के.रि.पु.बल ने 56 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दवाईयों का वितरण किया। शिविर में ग्रामीणों के बीच दैनिक उपयोग की सामग्रियों का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार, सहायक कमाण्डेट, निरी/जीडी संजीव नाग, निरी/जीडी भीम सिंह और दोनों समवाय के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
रति कांत बेहेरा, कमांडेंट 02 बटा 0 के.रि.पु.बल ने बताया कि के.रि.पु.बल इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है और इलाके के विकास के कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में, ग्रामीणों ने सैन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन