24 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

थाना भेज्जी क्षेत्र में एक नक्सली सदस्य गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद

शेयर करें

OM Darpan

Oct 18, 2024 01:35 am 187 views
सुकमा (कौशल संदुजा)। जिला सुकमा के थाना भेज्जी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 16 अक्टूबर 2024 को जिला बल, डीआरजी और 219 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने नक्सली गतिविधियों के संदर्भ में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सुरक्षा बलों को मिली मुखबीर की सूचना के आधार पर, यह जानकारी मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बोधराजपदर से मैलासूर जाने वाले मार्ग पर घूम रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मड़कम मुड़ा पिता मड़कम हुंगा (गोमपाड़ आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमांडर) के रूप में हुई, जो लगभग 27 वर्ष का है और किंदरेलपाड़ थाना भेज्जी जिला सुकमा का निवासी है। पूछताछ में उसने नक्सली संगठन में उपरोक्त पद पर कार्य करना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर सुरक्षा बलों ने उसके पास से 03 नग बीजीएल सेल, 03 नग जिलेटिन रॉड, 04 नग डेटोनेटर और 03 मीटर कोर्डेक्स वायर बरामद किया। आरोपी मड़कम मुड़ा के खिलाफ पूर्व से थाना भेज्जी में अपराध क्रमांक 05/2024 धारा 147, 148, 149, 120 (बी), 307 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट, और 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। इस प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज 17 अक्टूबर 2024 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260924200307926

विज्ञापन

Advertisement