24 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस-नक्सली मुठभेड़: 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद

शेयर करें

OM Darpan

Sep 15, 2024 12:48 am 212 views
  • सुकमा के जंगलों में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 1 नक्सली मारा गया, हथियार और विस्फोटक बरामद
सुकमा (कौशल संदुजा)। थाना चिंतागुफा क्षेत्र के तुमालपाड़ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर हो गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में एक पिस्टल, वायरलेस सेट और बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री भी बरामद की। जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर 2024 को चिंतागुफा थाना क्षेत्र के करीगुड़म कैंप से नक्सल विरोधी अभियान के तहत जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी और पीएलजीएल बटालियन की उपस्थिति की सूचना पर ऑपरेशन शुरू किया। 14 सितंबर 2024 को सुबह लगभग 8:30 बजे तुमालपाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग में एक नक्सली मारा गया, जिसके पास से एक पिस्टल, तीन जिंदा राउंड, वायरलेस सेट और अन्य नक्सली सामग्रियां बरामद हुईं। मारे गए नक्सली की पहचान माड़वी कोसा के रूप में हुई है, जो कोंटा एरिया कमेटी का सदस्य था और उस पर 5 लाख रुपये का इनाम था। मुठभेड़ में बरामद सामग्रियां घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने 1 पिस्टल, 1 बायोफेम वायरलेस सेट, टिफिन बम, देसी ग्रेनेड, बीजीएल सेल, जिलेटिन रॉड, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, कैमरा फ्लैश, बिजली वायर, काले कपड़े, केमोफ्लेज वर्दी और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की। मुठभेड़ में मारा गया नक्सली माड़वी कोसा, थाना जगरगुंडा के तोलेवर्ती गांव का निवासी था। वह नक्सल संगठन के प्लाटून 04 एसीएम (पीपीसीएम) का सदस्य था और पुलिस गश्त पर हमले, स्पाइक लगाने और प्रशासन के खिलाफ बैनर लगाने जैसी घटनाओं में शामिल था।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260924183257888

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 17