20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नक्सल प्रभावित जंगल में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक किए बरामद

शेयर करें

OM Darpan

Feb 22, 2025 07:56 pm 255 views
नक्सल प्रभावित जंगल में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक किए बरामद

सुकमा।

 छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा छिपाई गई हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह बरामदगी नवीन कैम्प मेट्टागुड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गुंडराजगुडेम और चिंतावागु नदी के जंगलों में की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 21 फरवरी 2025 को 203 कोबरा वाहिनी, 131 वाहिनी सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त टीम को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

सुबह 7:00 बजे ग्राम गुंडराजगुडेम से 1.4 किमी दक्षिण-पूर्व, चिंतावागु नदी के घने जंगल क्षेत्र में तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए देशी हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली सामान बरामद किए। अभियान में सभी जवान सुरक्षित रहे और ऑपरेशन के बाद पूरी टीम सुरक्षित रूप से कैम्प लौटी।

बरामद नक्सली सामग्री:

  • हथियार और गोला-बारूद:
    • देशी हथियार – 2 नग
    • सुरक्षा फ्यूज (बाइसाइट स्ट्राइप) – 02 मीटर
    • विस्फोटक पाउडर – 50 ग्राम
  • मेडिकल और दवाइयां:
    • मल्टीपल मेडिसिन स्ट्रिप – 50 नग
    • इंजेक्शन – 5 नग
    • इंजेक्शन सिरिंज – 12 नग
    • पेप किट (मेडिकल एप्रन) – 1 नग
  • नक्सली प्रचार सामग्री:
    • नक्सली झंडा – 1 नग
    • नक्सली साहित्य – 31 नग
    • नक्सल डेयरी – 15 नग
  • अन्य सामान:
    • दूरबीन – 1 नग
    • जैकेट – 1 नग
    • स्विच मैकेनिज्म – 1 नग
    • क्लिप बोर्ड – 1 नग
    • एरोसोल पेंट (एशियन) – 2 नग
    • हैंड ब्लोअर – 1 नग
    • बेंच वाइज पार्ट – 1 नग
    • कपड़े – साड़ी, चुन्नी, शर्ट, बरमूडा नेकर, बनियान, जैकेट, अंडरवियर आदि

सुरक्षा बलों का लगातार अभियान जारी

सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। सुरक्षा बल क्षेत्र में गश्त और सर्च ऑपरेशन के माध्यम से नक्सली गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र को नक्सल हिंसा से मुक्त किया जा सके।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921020641648

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 17