फुलबगड़ी थाना क्षेत्र में दो नक्सलियों की गिरफ्तारी, विस्फोटक सामग्री बरामद
OM Darpan
Dec 09, 2024 09:49 pm
234 views
09 Dec 2024
सुकमा (कौशल संदुजा)।
सुकमा जिले के थाना फुलबगड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद की है, जिसे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से छुपाकर रखा गया था।
जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत, 7 दिसम्बर 2024 को थाना फुलबगड़ी से जिला बल की पार्टी बड़सेट्टी और आसपास के क्षेत्रों में रवाना हुई। अभियान के दौरान ग्राम बड़ेसट्टी बुरदापारा और करकापारा के बीच के जंगल में दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया। ये दोनों नक्सली पुलिस पार्टी को देखकर लुकते और छिपते हुए भागने लगे, जिन्हें सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ करने पर, उन्होंने अपने नाम क्रमशः
- माड़वी मंगा, पिता- माड़वी पाण्डू, उम्र लगभग 40 वर्ष, ग्राम मूलेर, पटेलपारा, थाना फुलबगड़ी, राजस्व जिला दंतेवाड़ा
- माड़वी भीमाराम, पिता- माड़वी रामा, उम्र 21 वर्ष, ग्राम मूलेर, पटेलपारा, थाना फुलबगड़ी, राजस्व जिला दंतेवाड़ा
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन