25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सह प्रभारी जरिता लैतफलांग पहुंची सरगुजा, रायपुर चाकूबाजी के पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, संदीप लकड़ा हत्याकांड पर भी जताई नाराजगी

शेयर करें

OM Darpan

Sep 26, 2024 12:30 am 199 views
सरगुजा/ अम्बिकापुर (पंकज शुक्ला)। रायपुर तेलीबाधा चाकुबाजी में मृतक   छत्तीसगढ़ की सह प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव जरिता लैतफलांग अपने तीन दिवसीय सरगुजा दौरे के दौरान प्रदेश में हुए नगरी निकाय चुनावों और आगामी चुनावों को लेकर चर्चा करने पहुंची हैं। दौरे के दौरान उन्होंने रायपुर के तेलीबांधा में सार्वजनिक स्थल पर ईश्वर राजवाड़े की निर्मम हत्या पर शोक व्यक्त किया। ईश्वर राजवाड़े, जो अंबिकापुर निवासी और पिकअप वाहन चालक थे, की तीन युवकों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस घटना ने राजधानी रायपुर में सनसनी फैला दी थी। जरिता लैतफलांग पीड़ित परिवार से मिलने सरई टिकरा गईं, जहां उन्होंने मृतक की पत्नी से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि मृतक की पत्नी को योग्यता अनुसार नौकरी और उनके बच्चों को उचित शिक्षा प्रदान करने की मांग उठाई जाएगी। इससे पहले, लैतफलांग ने बहुचर्चित संदीप लकड़ा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की। उन्होंने सीतापुर में धरने पर बैठे मृतक की पत्नी और सर्व आदिवासी समाज के नेताओं से मिलकर समर्थन व्यक्त किया। इस हत्याकांड के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसके चलते स्थानीय समुदाय में आक्रोश है। लैतफलांग ने कहा, "आदिवासी विरोधी सरकार को जवाब देना होगा। हम आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर रहेगी, चाहे इसके लिए हमें सड़क पर ऑल इंडिया कांग्रेस को उतारना ही क्यों न पड़े।"
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925193725388

विज्ञापन

Advertisement