जंगल से भटककर गांव पहुंचा भालू
OM Darpan
Dec 02, 2024 07:11 am
203 views
02 Dec 2024
अंबिकापुर।
उदयपुर जिले के ग्राम सोनतराई में एक अजीब घटना घटी, जब जंगल से भटक कर दो भालू गांव में घुस आए। गांव में प्रवेश करने के बाद, एक भालू पंचायत भवन के पास स्थित महुआ पेड़ पर चढ़ गया और घंटों तक पेड़ से नीचे नहीं उतरा।
स्थानीय निवासियों ने भालू के पेड़ पर चढ़ने की जानकारी वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। हालांकि, वन विभाग के प्रयासों के बावजूद, भालू को पेड़ से उतारने में कोई सफलता नहीं मिल पाई।भालू ने तीन बार पेड़ से नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन गांव में जमा भारी भीड़ के कारण वह फिर से ऊपर चढ़ गया। परेशान होकर भालू 30 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर सो गया। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किया और स्थानीय लोगों से भालू से दूरी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। विभाग का मानना है कि जब तक भीड़ नहीं हटेगी, भालू पेड़ से नीचे नहीं उतरेगा और संभवतः खुद ही जंगल की ओर चला जाएगा। इस दौरान, वन विभाग का दल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन