18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरिया तिहरा हत्याकांड की जांच के लिए बैकुंठपुर पहुंची पांच सदस्यीय सीबीआई टीम

शेयर करें

OM Darpan

Jul 14, 2026 05:18 am 341 views
कोरिया तिहरा हत्याकांड की जांच के लिए बैकुंठपुर पहुंची पांच सदस्यीय सीबीआई टीम
   

बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की पांच सदस्यीय टीम आज पहुंच गई। टीम चरचा स्थित पंचवटी रेस्ट हाउस में रुकी हुई है। मामले से जुड़े हर पहलू को बारीकी से खंगाला जा रहा है।

घटनास्थल का किया बारीकी से निरीक्षण

सीबीआई की टीम ने सीधे घटनास्थल का रुख कर वहां का बारीकी से निरीक्षण शुरू किया। टीम इस मामले से जुड़े पुलिस के दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच कर रही है। संबंधित अधिकारियों और अन्य पक्षों से भी पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद टीम आगे की कानूनी कार्रवाई तय करेगी।

भाजपा नेता को गाड़ी समेत जिंदा जलाया

बीते 16 जून को सोनहत के नौगई गांव में सनसनीखेज वारदात हुई थी। भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह अपने साथियों के साथ फॉर्च्यूनर वाहन में सवार थे। आरोप है कि हमलावरों ने पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने तीनों को बुलाया और हमला कर दिया। इसके बाद गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

रेत उत्खनन को लेकर चल रहा था विवाद

घटना में भरत सिंह गहरवार की मौके पर मौत हो गई थी। उनके दो साथी वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और नागेंद्र सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ा। छत्तीसगढ़ सरकार ने 30 जून को सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। पुलिस ने मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी सहित 12 आरोपियों को जेल भेजा है। दोनों पक्षों में रेत उत्खनन को लेकर पुरानी रंजिश थी।
यह भी पढ़ें: सेवानिवृत्त शिक्षक से 23 लाख की ठगी, खुद को CBI अफसर बताकर जांच के नाम पर ऐंठे रुपये
यह भी पढ़ें: मशहूर पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या, शव नहर में मिला
यह भी पढ़ें: मालवीय नगर अग्निकांड: सिस्टम की नाकामी या हत्या, बिना NOC चल रहे गेस्ट हाउस में 21 की मौत
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918195042771

विज्ञापन

Advertisement