26 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कलेक्टर विलास भोसकर ने लखनपुर के ग्राम गोरता में आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक शाला और अमृत सरोवर का किया निरीक्षण

शेयर करें

OM Darpan

Sep 27, 2024 06:46 am 165 views
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही से मिलकर दीं शुभकामनाएं
अम्बिकापुर (पंकज शुक्ला)। कलेक्टर विलास भोसकर ने गुरुवार को लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम गोरता का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय प्राथमिक शाला साहूपारा का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां की कार्यकर्ता व सहायिका को निर्देश दिए कि बच्चों को नियमित रूप से मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराएं। उन्होंने बच्चों की प्रतिदिन उपस्थिति की भी जानकारी ली। शासकीय प्राथमिक शाला साहूपारा में उन्होंने बच्चों से मुलाकात की और व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। कलेक्टर ने बच्चों से पहाड़े, महीने और सप्ताह के दिनों सहित अन्य सवाल पूछे। बच्चों के प्रदर्शन से खुश होकर उन्होंने शिक्षकों की सराहना की। अमृत सरोवर का निरीक्षण कलेक्टर ने ग्राम पंचायत गोरता में अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां के ग्रामीणों से मिलकर उनसे जानकारी ली। अमृत सरोवर की स्थिति देखकर कलेक्टर ने प्रसन्नता जाहिर की और तालाब के किनारे हुए वृक्षारोपण की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने सरोवर में मछली बीज डालने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही से मुलाकात लखनपुर के दौरे के दौरान, कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही मनोहर से मुलाकात की। कलेक्टर ने मनोहर से उनके पक्के मकान के अनुभव के बारे में पूछा। मनोहर ने बताया कि पक्के मकान में रहना बेहद अच्छा अनुभव है और उनके परिवार को अब कच्चे खपरैल घर की समस्याओं से छुटकारा मिल गया है। कलेक्टर ने मनोहर और उनके परिवार को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260927051355338

विज्ञापन

Advertisement