21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्रकारों की सहमति से सरगुजा कलेक्टर को हटाने की मांग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपा गया ज्ञापन

शेयर करें

OM Darpan

Oct 21, 2024 05:21 am 157 views
[smartslider3 slider=6]
अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)। सरगुजा के सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, वेब मीडिया और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से सरगुजा कलेक्टर को हटाने की मांग करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन सौंपा। सरगुजा कलेक्टर की पदस्थापना के बाद से ही मीडिया कर्मियों को उनके कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पत्रकारों ने बताया कि किसी भी घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए जब वे कलेक्टर के पास जाते हैं, तो सबसे पहले उन्हें अपने मोबाइल फोन बाहर जमा करने पड़ते हैं। इसके बाद घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे पत्रकारों को अपमानित महसूस होता है। इसी कारण, सरगुजा के सभी मीडिया प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन सौंपते हुए सरगुजा कलेक्टर को हटाने की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि मुख्यमंत्री इस विषय पर संज्ञान लें और सरल स्वभाव के कलेक्टर की पदस्थापना सरगुजा में करें, ताकि आने वाले दिनों में सरगुजा के पत्रकार स्वतंत्रता से अपना कार्य कर सकें और इस तरह की अपमानजनक स्थितियों से बच सकें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अनुरोध किया गया है कि वे जल्द ही इस मुद्दे पर विचार करें और सरगुजा में किसी अन्य कलेक्टर की नियुक्ति सुनिश्चित करें। पत्रकारों का कहना है कि इस कदम से मीडिया का कार्य स्वतंत्र और निर्बाध हो सकेगा, और उन्हें अपने काम के दौरान इस तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921151000485

विज्ञापन

Advertisement