22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सम्मान समारोह में बोले विधायक राजेश अग्रवाल, सभी समाज के सहयोग से मिली जीत

शेयर करें

OM Darpan

Oct 08, 2024 11:44 pm 151 views
विधायक राजेश अग्रवाल सम्मान समारोह विधायक राजेश अग्रवाल सम्मान समारोह विधायक राजेश अग्रवाल सम्मान समारोह अम्बिकापुर (पंकज शुक्ला)। आजादी के बाद के 75 वर्षों में पहली बार, अम्बिकापुर में विधायक के रूप में अग्र समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे विधायक राजेश अग्रवाल का स्वागत आज अग्रसेन भवन में किया गया। इस सम्मान समारोह में अग्र समाज महिला मंडल सहित विभिन्न समाजों के सदस्यों ने विधायक राजेश अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया। विधायक राजेश अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा, "जिस उद्देश्य से मुझे जीत दिलाई गई है, मैं उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।" उन्होंने अग्रवाल समाज के साथ-साथ सभी वर्गों का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि अम्बिकापुर के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। सूरजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल गोयल ने अपने उद्बोधन में कहा, "आजादी के 75 साल पूरे होने के बाद अग्रवाल समाज के प्रतिनिधित्व के लिए राजेश अग्रवाल जी को टिकट मिला, और उन्होंने जीत हासिल कर समाज को गौरवान्वित किया है।" अजय अग्रवाल ने भी विधायक राजेश अग्रवाल को अग्र समाज के गौरव के रूप में प्रस्तुत किया। यह सम्मान समारोह मंगलवार को सुबह 11 बजे सर्व अग्र समाज द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के अंत में मुरारी लाल बंसल ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी श्री अग्रवाल सभा के मीडिया प्रभारी प्रवक्ता एवं विधायक प्रतिनिधि मनोज अग्रवाल ने दी, जो कार्यक्रम में विधायक राजेश अग्रवाल के साथ उपस्थित थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

विज्ञापन

Advertisement