28 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएचसी बंद, इलाज ना मिलने पर युवकों का गुस्सा फूटा, अस्पताल में की तोड़फोड़

शेयर करें

OM Darpan

Sep 14, 2024 07:25 am 168 views
  • उदयपुर के सलका गांव में गणेश विसर्जन के दौरान घायल युवक के इलाज के लिए पीएचसी पहुंचने पर मिली असुविधा
उदयपुर। उदयपुर के सलका गांव में गुरुवार की रात को गणेश विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उसके साथी तुरंत नजदीकी पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) ले गए, लेकिन वहां इलाज के लिए कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। पीएचसी बंद होने और डॉक्टरों के ना मिलने से युवकों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया, जिसके चलते उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। युवकों ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों को काफी आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पीएचसी के भीतर घुसने के बाद युवाओं ने स्ट्रेचर, व्हील चेयर, गमले और ट्यूबलाइट सहित अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, नियमित डॉक्टर दो दिनों से अनुपस्थित थे। एक डॉक्टर ने 'नो वर्क नो पे' का आवेदन दिया है, जबकि दूसरा डॉक्टर दो दिनों की छुट्टी पर था। इस घटना के बाद बीएमओ योगेंद्र पैकरा ने बताया कि घटना की सूचना उदयपुर थाने में लिखित रूप में दे दी गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260928074915252

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 17 / 27