28 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रामों में सौर ऊर्जा से रौशन हुए सड़कें और चौराहे

शेयर करें

OM Darpan

Sep 02, 2024 12:12 am 223 views
 
  • अंबिकापुर में आरआरवीयूएनएल और अदाणी फाउंडेशन ने 100 से अधिक सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट्स लगाईं
अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)। राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) ने अपने निगमित सामुदायिक सहभागिता के तहत गांवों की सड़कों और चौराहों को सौर ऊर्जा से रौशन करने की पहल की है। इस प्रयास में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से जिले के उदयपुर और प्रेमनगर प्रखंड के कुल 27 गांवों में 10 सौर ऊर्जा युक्त हाईमास्ट लाइट और 100 से अधिक स्ट्रीट लाइट्स लगाई गई हैं। सड़कें और चौराहे हुए रोशन: उदयपुर और प्रेमनगर प्रखंड में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से घाटबर्रा, साल्ही, जनार्दनपुर, परसा, चकेरी, पटना और बियरपुर के चौराहों में 10 हाईमास्ट लाइट्स लगाई गई हैं। इसी के साथ हरिहरपुर, नारायणपुर, बासेन, शिवनगर, सुरता, तारा और अन्य गांवों की सड़कों पर 100 से अधिक सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट्स लगाई गई हैं। ग्रामीणों को मिली राहत: सड़कों और चौराहों के रौशन होने से ग्रामीण अब सांप, बिच्छू जैसे जहरीले जानवरों के खतरे से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। साथ ही, अंधेरे में भी सुरक्षित आवागमन कर पाने की सुविधा मिली है। इस सुविधा से लगभग 500 से अधिक ग्रामीण प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए हैं। स्थायी और पर्यावरण अनुकूल समाधान: आरआरवीयूएनएल और अदाणी फाउंडेशन की यह पहल गांवों को आधुनिक तकनीक से संचालित स्थायी प्रकाश समाधान प्रदान कर रही है। सौर ऊर्जा से चार्ज होने वाली इन लाइट्स के माध्यम से बिजली की निर्भरता कम हो रही है और पर्यावरण के अनुकूल यह कदम स्थानीय निवासियों के लिए एक बेहतर जीवनशैली की दिशा में अहम साबित हो रहा है। ढांचागत विकास का विस्तार: आरआरवीयूएनएल ने खदान के पास के 14 गांवों में सरकारी स्कूलों में मरम्मत, अतिरिक्त कक्षाओं और पक्के शौचालयों का निर्माण, गांव में सड़कों का निर्माण, यात्री प्रतीक्षालयों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों का भी प्रबंधन किया है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260928122003326

विज्ञापन

Advertisement