20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय सोनी और सूर्य प्रकाश साहू ने किया भाजपा में प्रवेश, समर्थकों के साथ लिया संकल्प

शेयर करें

OM Darpan

Jan 28, 2025 07:50 am 276 views
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय सोनी और सूर्य प्रकाश साहू ने किया भाजपा में प्रवेश, समर्थकों के साथ लिया संकल्प

अंबिकापुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद विजय सोनी और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहू ने आज भाजपा में प्रवेश किया। यह कदम अंबिकापुर स्थित संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय तोमर, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, और पूर्व नगर निगम सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा की उपस्थिति में लिया गया।   भा.ज.पा. नेताओं ने इन नेताओं और उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए उन्हें भाजपा का गमछा पहनाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों से त्रस्त होकर तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन से प्रभावित होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन नेताओं के आने से भाजपा की ताकत में और भी वृद्धि होगी। कांग्रेस के पूर्व पार्षद विजय सोनी, जो एक लोकप्रिय जनपद प्रतिनिधि और समाजसेवी रहे हैं, और कांग्रेस नेता सूर्य प्रकाश साहू, जो "अनोखी सोच" संस्था के अध्यक्ष हैं, उनके नेतृत्व में संस्था ने कोविड-19 महामारी के दौरान उत्कृष्ट सेवा कार्य किए थे। भा.ज.पा. में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख व्यक्ति इस प्रकार हैं: श्रीमती किरण साहू, दिनेश गर्ग, पंकज चौधरी, संजू चटर्जी, विशाल साहू, दशरथ साहू, सोनिया साहू, सितारा सोनवानी, नीतू गोयल, रीना साहू, शांता केरकेट्टा, कमलमनी मुंडा, शीला साहू, अंजू साहू, चंदा साहू, दिव्या दुबे, रीता मिश्रा और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व कप्तान कार्तिक शर्मा। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री देवनाथ सिंह पैकरा, विनोद हर्ष, विद्यानंद मिश्रा, जन्मजय मिश्रा, निश्चल प्रताप सिंह, प्रयाग राज साहू, अभय साहू, वेदांत तिवारी, अजय सोनी, शंभू सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920082903215

विज्ञापन

Advertisement