25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोंगपा का जोरदार विरोध: प्रशासन और भू-बिचौलियों के गठजोड़ पर तीखा हमला

शेयर करें

OM Darpan

Sep 23, 2024 07:20 am 162 views
  • उदयपुर ब्लॉक के ग्राम डांडगांव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने प्रशासन पर भू-बिचौलियों को आधिकारिक संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया

उदयपुर (पंकज शुक्ला): शनिवार को सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम डांडगांव स्कूल ग्राउंड में गोंगपा (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जिला प्रशासन और स्थानीय राजस्व विभाग पर सरकारी जमीनों पर भू-बिचौलियों को काबिज कराने और फर्जी पट्टे बनाने के आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

गोंगपा के आंदोलन को समर्थन देने गौरेला पेंड्रा से रितु पन्दराम डांडगांव पहुंचीं। रितु पन्दराम ने कहा, "छत्तीसगढ़ में जितने भी भूमि आंदोलन हो रहे हैं, उनके पीछे भ्रष्ट राजस्व अधिकारियों और भू-बिचौलियों का गठजोड़ है। सरकार पांचवीं अनुसूची क्षेत्रों में विधि विरुद्ध तरीकों से भूमि अधिग्रहण कर रही है, जिससे प्रशासन के जन सुनवाई पर सवाल उठ रहे हैं।"

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ सिंह केराम और अन्य गोंगपा नेताओं ने भी प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि फुलचुही हाईस्कूल के मैदान में एक व्यक्ति ने जबरन कब्जा कर रखा है और राजस्व न्यायालय के बेदखली आदेश के बाद भी उसे हटाया नहीं गया है। ग्राम पंचायत डाडगांव में रेशम विभाग को आबंटित भूमि पर बाहरी व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वन पट्टा प्राप्त कर लिया है।

गोंगपा नेताओं ने आगे कहा कि अधिकारियों के संरक्षण में बाहरी भू-बिचौलियों का कब्जा बढ़ता जा रहा है। नेशनल हाइवे डांडगांव के यात्री प्रतीक्षालय पर भी कब्जा कर उस पर दुकान चलाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदर्शन के दौरान उदयपुर एसडीएम बन सिंह नेताम ने लिखित में प्रदर्शनकारियों को 8 दिन के भीतर अतिक्रमण की शिकायतों पर कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925233855726

विज्ञापन

Advertisement