16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

2000 रुपए के उधार पर विवाद: मारपीट के बाद युवक की सीने में दर्द से मौत, जांच जारी

OM Darpan

Nov 13, 2025 09:57 am 184 views
2000 रुपए के उधार पर विवाद: मारपीट के बाद युवक की सीने में दर्द से मौत, जांच जारी

  • उधार मांगने पर दो पक्षों में हुई थी हाथापाई
  • पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
दुर्ग। जिले के अंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंडा में मंगलवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से करीब डेढ़ घंटे पहले, युवक का उधारी के पैसे को लेकर कुछ लोगों से विवाद और मारपीट हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

उधारी मांगने पर हुआ विवाद

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार, 11 नवंबर की रात लगभग 9:00 बजे की है। ग्राम अंडा निवासी ओंकार सिन्हा (उम्र लगभग 26 वर्ष) पिता योगेश्वर सिन्हा, दुकानदार अजीत ढीमर के घर के पास था। बताया जा रहा है कि ओंकार ने नवरात्रि के समय अजीत ढीमर से 2000 रुपए उधार लिए थे। इसी उधारी के पैसे मांगने की बात पर ओंकार सिन्हा और उसके भाई नागेश्वर सिन्हा का, अजीत ढीमर, नमेश ढीमर तथा अजीत के एक नाबालिग भांजे के साथ वाद-विवाद हो गया। विवाद जल्द ही हाथापाई, धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।

सीने में दर्द के बाद अस्पताल में मौत

रात्रि लगभग 10:30 बजे, ओंकार सिन्हा ने अपने परिवार वालों को सीने में दर्द और जलन होने की शिकायत की। परिवार के लोगों ने अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की तलाश शुरू की, लेकिन वाहन नहीं मिला। इस पर पड़ोसी गोलू साहू एवं राजू ढीमर मदद मांगने के लिए थाना अंडा पहुंचे। पुलिस की गाड़ी ओंकार को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई। रास्ते में वाहन 112 (डायल 112) की गाड़ी मिलने पर ओंकार को उसमें शिफ्ट किया गया। रात लगभग 11:00 बजे उसे दुर्ग अस्पताल की कैजुअल्टी में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत ओंकार सिन्हा को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर चोट के कोई बाहरी निशान नहीं पाए गए हैं। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। अंडा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917034045963

विज्ञापन

Advertisement