अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार: रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
OM Darpan
Dec 16, 2024 09:15 pm
226 views
16 Dec 2024
रायगढ़।
पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम सामारूमा में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति घरघोड़ा की ओर से मोटरसाइकिल में अवैध महुआ शराब लेकर आ रहा है।
पुलिस टीम ने सामारूमा के बजरंगबली मंदिर के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल (क्रमांक CG13BC 4975) का इंतजार किया। जैसे ही मोटरसाइकिल वहां पहुंची, उसे रोका गया और तलाशी ली गई। मोटरसाइकिल चालक आरोपी संतोष कुमार राम (32 वर्ष), निवासी मड़वारानी, जिला कोरबा, वर्तमान में बीएस प्लांट, तराईमाल में रह रहा था। उसकी मोटरसाइकिल से 30 पाउच (500 मि.ली. प्रत्येक) में कुल 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1,500 रुपये बताई जा रही है।
आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अवैध शराब की बिक्री के लिए परिवहन कर रहा था। पुलिस ने मौके पर गवाहों के समक्ष शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना पूंजीपथरा में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया।
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक विनीत तिक्री, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी, उमाशंकर भगत और महिला आरक्षक प्रभावित पुष्पा कुजूर शामिल रहे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन