Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर: 29 करोड़ की ठगी: फैक्ट्री संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

  • शेयर में निवेश और मुनाफे के साथ पार्टनर बनाने का झांसा देकर 29 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश।

रायपुर।

नेवरा पुलिस थाने में एक बड़ी ठगी का मामला दर्ज हुआ है, जिसमें एक फैक्ट्री संचालक और उसके साथियों पर 29 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। सुपेला नेहरू नगर निवासी संदीप कुमार अग्रवाल (45) ने पुलिस को बताया कि विकास मेटेलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड बरतोरी के निदेशक उमेश शर्मा, मनोज शर्मा और लक्ष्मी शर्मा ने जून 2022 में उन्हें अपनी कंपनी में निवेश का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर अधिक मुनाफे और पार्टनरशिप की पेशकश की, जिस पर भरोसा कर संदीप ने 29 करोड़ रुपये का निवेश किया।

हालांकि, निवेश के बाद न तो उन्हें शेयर मिले और न ही मुनाफा। आरोपियों ने संदीप के फर्जी हस्ताक्षर कर मुनाफे को अनसिक्योर्ड लोन के रूप में दिखाते रहे। संदीप ने कई बार मुनाफा और मूलधन की मांग की, लेकिन तीन वर्षों के बाद भी उन्हें कुछ नहीं मिला। आखिरकार, संदीप ने कल रात नेवरा थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316-5, 318-4, 3-5 के तहत मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment