12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

"बीरगांव में खुलेंगी 11 नई राशन दुकानें: 15 सितंबर तक आवेदन करने का सुनहरा मौका"

शेयर करें

OM Darpan

Aug 30, 2024 06:35 am 277 views
"बीरगांव में खुलेंगी 11 नई राशन दुकानें: 15 सितंबर तक आवेदन करने का सुनहरा मौका"
 
  • "राशन दुकानों की संख्या बढ़ने से लोगों को मिलेगी राहत, भीड़ से मिलेगी निजात"
रायपुर/ बीरगांव (सत्यानंद सोई)। जिले के बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में 11 नई शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकानें खुलने जा रही हैं। इस कदम से स्थानीय निवासियों को रियायती दरों पर राशन की उपलब्धता और भी सुगम होगी। इन नई दुकानों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2024 तक खुली है। इच्छुक व्यक्ति एसडीएम कार्यालय रायपुर के कक्ष क्रमांक-1 में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा कर सकते हैं। बीरगांव के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नंद कुमार चैबे ने बताया कि राज्य शासन द्वारा राशन दुकानों का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है, जिससे अधिकाधिक हितग्राहियों को आसानी से रियायती दरों पर राशन मिल सके। इस योजना के अंतर्गत, बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में 11 नई राशन दुकानें खोली जा रही हैं, जिनमें रावांभाठा जोन के वार्ड क्रमांक 9, 10, और 15 में तीन, उरला जोन के वार्ड क्रमांक 1 और 5 में दो, उरकुरा जोन के वार्ड क्रमांक 17 और 19 में दो, और सरोरा जोन के वार्ड क्रमांक 38 और 40 में दो राशन दुकानें शामिल हैं। इसके अलावा, अछोली जोन के वार्ड क्रमांक 6 और बीरगांव जोन के वार्ड क्रमांक 35 में एक-एक नई राशन दुकान शुरू की जाएगी। इस योजना से बीरगांव नगर निगम के नागरिकों को न केवल रियायती दरों पर राशन मिलेगा, बल्कि मौजूदा राशन दुकानों पर लगने वाली भीड़ से भी राहत मिलेगी।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013041538232

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 185