4 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजातालाब में युवक के साथ देर रात मारपीट, शिकायत दर्ज

शेयर करें

OM Darpan

Jul 21, 2025 05:30 am 353 views
राजातालाब में युवक के साथ देर रात मारपीट, शिकायत दर्ज

रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र के राजातालाब इलाके में बीती रात एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित अभिषेक की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में अभिषेक की मां ने बताया कि बीती रात लगभग 1:00 बजे उन्होंने अपने बेटे अभिषेक को फोन किया था। कॉल को कान्हा नामक युवक ने उठाया और उन्हें बताया कि कुछ अज्ञात लोग अभिषेक के साथ मारपीट कर रहे हैं। यह सुनकर घबराई हुई मां ने तुरंत अपने पति अनिल सिंह व बेटे के दोस्त अमान को घटना स्थल पर भेजा। जब अनिल सिंह और अमान मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अभिषेक और कान्हा के साथ सीमा डेविड के घर के सामने कुछ युवक हाथापाई कर रहे थे। बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने अमान को भी पीटा, जिससे उसे भी चोटें आईं। इस मारपीट में अभिषेक को आंख, सिर और दोनों कलाइयों में चोटें आई हैं। वहीं, कान्हा को गले व पीठ पर चोटें लगी हैं। अमान के सिर पर भी गंभीर चोट आई है और खून बह रहा था। घटना के बाद अभिषेक किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि हमला करने वालों में पिकी सोलोमन, सनी, निखिल समेत कुछ अन्य युवक शामिल थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। वर्तमान में अभिषेक का इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261004145948291

विज्ञापन

Advertisement